Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक
कलेक्टर ने बैठक की तैयारी की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा 08 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर 2025 को कोरबा प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री साय 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण एवं प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, रायगढ़ एवं सक्ती जिला शामिल हैं। प्राधिकरण में 51 सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। जो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वीकृत कार्यों के संदर्भ अपने विचार,सुझाव एवं शिकायत रखते हैं।
कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
 
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में शामिल होने वाले व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी एवं अधिकारियों के ठहरने हेतु निर्धारित विश्राम गृहों का लाइजनिंग अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मुख्यमंत्री से भेंट होने वाले हितग्राहियों की भी जानकारी तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाने एवं बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने एवं सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ प्राधिकरण बैठक की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रवेश, बैठक कक्ष, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, रोड क्लीयरेंस, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान