Ro no D15139/23

ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

जगदलपुर के लिए गौरव का क्षण: 17 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2025/ संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) का शताब्दी वर्ष समारोह 17 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति द्वारा दिए गए न्यौते को सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी, सदस्य श्री अखिलेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल और संस्था के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भेंटकर उन्हें शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है।
विधायक श्री किरण देव ने इस अवसर को जगदलपुर के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय बना देगी। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी ने बताया कि विधायक श्री किरण देव के मार्गदर्शन में शताब्दी वर्ष समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह समारोह एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य मंत्रीगण और विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए विद्यालय से अध्ययन करने के बाद विभिन्न पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 17 नवंबर को होने वाला यह समारोह बस्तर हाई स्कूल के 100 वर्षों के शैक्षणिक यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान