Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की दिखी संवेदनशीलता दिव्यांग चंदूलाल से सुरक्षा घेरे हटा की मुलाकात, सुनी समस्या किया समाधान ट्राईसिकल की मांग हुई पूरी, कहा- धन्यवाद विष्णु भईया

रायपुर 30 मार्च 2026/ चंदखुरी निवासी दिव्यांग  चंदूलाल वर्मा के जीवन में आज एक भावुक और अद्भुत पल आया, और वह हुआ जो चंदूलाल ने सोचा नहीं था। जिसका उन्हें कई दिनों से इंतजार था। मुख्यमंत्री के मिलने के कुछ समय के भीतर ही उनकी मांग पूरी हो गई।

वाकया यह था मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। तभी कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात् पहली पंक्ति में चंदूलाल वर्मा बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे, ग्रुप फोटो होते साथ वे मंच की ओर बढ़ने लगे। तभी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें रोक दिया गया, तभी मुख्यमंत्री की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को श्री वर्मा को मंच में बुलाने का निर्देश दिया। तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री से मिलाया गया, और मिलते साथ चंदूलाल ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे पहले राजमिस्त्री का काम करते थे लेकिन शुगर की बीमारी के चलते उनके पैरों में समस्या आई एवं डायबिटिक फूट के कारण चलने में तकलीफ होने लगी। तब से वे कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें बैटरी ट्राईसिकल की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता से उनकी बातें सुनी और तत्काल उन्हें आर्थिक सहायता राशि दी और अधिकारियों को ट्राईसिकल देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश का तत्काल पालन हुआ और जल्द प्रक्रिया पूर्ण की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस ने चंदूलाल को मोटराईज्ड ट्राईसिकल दिया। आज चंदूलाल बड़े प्रफुल्लित हैं और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि मैं आज मुख्यमंत्री आ रहे हैं सुना तो कार्यक्रम में पहुंच गया, मेरी उनसे मुलाकात भी हुई और उन्होंने मुझे ट्राईसिकल भी दिया। बहुत-बहुत धन्यवाद विष्णु भईया।

  • Related Posts

    राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    रायपुर, 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में अंतर्विभागीय बैठक ली। बैठक मे वर्ष 2025-26 के दौरान 21…

    Read more

    निर्वाचन कार्य के अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान हेतु अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी

    रायपुर 30 मार्च 2026/विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले