Ro no D15139/23

बोकी एवं इचकेला में बाल सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 10 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोकी एवं पूर्व माध्यमिक कन्या शाला इचकेला में बाल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग में आईसीपीएस और सीएचसी टीम द्वारा स्कूली बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, गुड टच बैड़ बैड टच, टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1098 एवं अन्य बाल सुरक्षा संबंधी विधियों एवं कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ शिक्षको ने भी भाग लिया। दल द्वारा बाल सुरक्षा में शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए उन्हें बच्चों पर सतत ध्यान देने एवं किसी भी बच्चे को कोई समस्या होने पर उसकी काउंसलिंग करने के लिए प्रेरित किया।

रूपसेरा में पोषण माह का हुआ आयोजन
        एकीकृत बाल विकास परियोजना लोदाम के पतराटोली सेक्टर अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र रूपसेरा में मंगलवार को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की गर्भवती माताओं को विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के संबंध में बताया गया। इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाएं जिनके आधार कार्ड 10 वर्ष या उससे पुराने हैं उन्हें अपना बायोमेट्रिक अपडेट करवाने तथा ऐसे बच्चे जिनके आधार कार्ड अब तक नहीं बने हैं, उन्हें अवश्य रूप से अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण माताओं एवं किशोरी बालिकाओं से पोषण एवं स्वास्थ्य जांच तथा साफ-सफाई पर चर्चा की गई तथा  पोषक आहार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं को विशेष तौर पर नियमित रूप से अपने हीमोग्लोबिन स्तर की जांच कराने की सलाह भी दी गयी।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!