Ro no D15139/23

‘ न्याय की नींव रखेगा बचपन, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी नई दिशा‘‘

कोरबा 15 नवंबर 2025/

छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार वात्सल्य पब्लिक स्कूल ग्राम तरदा में विधिक जागरूकता एवं बाल अधिकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को उनके अधिकारांे, सुरक्षा कानूनों एवं संरक्षण की जानकारी देना रहा।
बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को अनुशासन के संबंध में प्रमुखता से बताया गया साथ ही गुड टच बेड टच व परिजन/शिक्षको की बात को सुनकर उनके अनुभव से सीखने के संबंध में प्रेरणा दी गई । किसी भी घटना के होने पर अपने परिजन व शिक्षकों को अवगत कराने हेतु समझाईस दी गई।  Ministry of Defence and Ministry of Education  proudly confers     वीर गाथा 5.0 भारत सरकार से पुरस्कृत बच्चों को प्रशस्ति प्रत्र से सम्मानित किया गया।
सचिव कु0 डिंपल ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा- हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और सम्मान जनक वातावरण पाने का अधिकार रखता है। ‘‘कानून आपकी ढाल है और जागरूकता आपकी ताकत है‘‘। कोई भी व्यक्ति यदि उन्हें चोट पहुचाये, शोषण करे, मजबूर करे तो व कैसे और कहॉ शिकायत दर्ज करा सकते है इसके संबंध में जानकारी दी गई।

आयोजित बाल मेला 2025 बच्चों की उमंग, सीख और जागरूकता का आकर्षण का संगम बना। आयोजित विशेष जागरूकता शिविर में बच्चों को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों कानूनी प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी गई । बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मंचन किया गया।
इस अवसर पर पैरालीगल वॉलंेटियर्स त्रियुगी नारायण राजवाडे़, गोपाल चन्द्रा, सहित वात्सल्य पब्लिक स्कूल तरदा के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित स्थानीय एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
‘‘जब बाल मन न्याय की भाषा समझने लगेगा,
तब समाज में अपराध घटेगा, और न्याय की जड़े मजबूत होगी’’

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान