Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिल रहा नया जीवन

*24 गंभीर रूप से बीमार बच्चों का चिन्हांकन, 11 का सफल उपचार*

*जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पीवीटीजी बालिका का होगा निःशुल्क इलाज*

रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और चिरायु योजना के माध्यम से प्रदेश में जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर पहचान कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और उनका भविष्य सुरक्षित हो रहा है।

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में वर्ष 2026 के दौरान अब तक 24 बच्चों को विभिन्न जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों से चिन्हांकित किया गया है। इनमें से 11 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार कराया जा चुका है, जबकि 13 अन्य बच्चों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सा संस्थानों में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विकासखंड शंकरगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवार की चार वर्षीय बालिका बाती रेंगची कोरवा को जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पाए जाने पर चिरायु योजना के अंतर्गत उपचार के लिए चयनित किया गया है। बालिका को विशेषज्ञ उपचार के लिए रायपुर भेजा जाएगा, जहां उसका निःशुल्क इलाज कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था सहित सभी जरूरी औपचारिकताओं में परिवार की सहायता की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आरबीएसके और चिरायु योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिससे अनेक बच्चों को नया जीवन और बेहतर भविष्य मिल रहा है।

  • Related Posts

    दुर्गा पूजा से पहले शुभेंदु अधिकारी देंगे बढ़ा हुआ डीए, नवन्ना ने जारी किये दिशा–निर्देश

    कोलकाता : राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी घोषणा. सरकारी आदेशों के अनुसार, महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 1 अक्टूबर, 2026 से वृद्धि की जा…

    Read more

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस