Ro no D15139/23

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बच्चों ने वन मंत्री केदार कश्यप का किया सम्मान

रायपुर, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारायणपुर रेड क्रॉस सोसायटी के बच्चों एवं रेड क्रॉस प्रभारी श्री नरेंद्र मेश्राम ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान बच्चों ने मंत्री श्री कश्यप को रेड क्रॉस का बैज लगाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में नारायणपुर जिले के महका, गुदड़ीपारा और रोमावंड सहित कोरिया जिले के बैकुंठपुर से आए बच्चे शामिल हुए।

मंत्री श्री कश्यप ने बच्चों और रेड क्रॉस परिवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों को समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम आत्मीय और प्रेरणादायी रहा। बच्चों ने भी मंत्री श्री कश्यप से मुलाकात कर खुशी व्यक्त की। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने वाला रहा।

  • Related Posts

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण

      राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगें जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!