Saturday, July 27

मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चे समझेंगे सांइस की बारीकियाँ

प्रदर्शनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उल्लेखनीय है कि, राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रदर्शनी को राज्य के अलग- अलग जिलों में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी को बस सिवनी, मंडला और डिण्डोरी जिलों के विभिन्न स्कूलों में जायेगी। यह प्रदर्शनी वाहन प्रत्येक जिलें के चयनित 30 केन्द्रों (स्कूल) में अर्थात तीनों जिले के 90 केन्द्रों पर 3-3 तीन दिन रुक कर, आसपास की समस्त शालाओं के बच्चे एवं शिक्षकों को विज्ञान के क्रियात्मक मॉडल से सांइस की बारिकियों को समझने के अवसर उपलब्ध होंगे। वाहन में रखे क्रियाशील मॉडल और उपकरणों के साथ ही साइंस फिल्म शो एवं विभिन्न गतिविधियों से बच्चे एवं शिक्षक सहज रूप से विज्ञान की बारीकियों को जानेंगे।

प्रदर्शनी बस सिवनी के लिए 8 अगस्त 2023 को प्रातः 9:30 पर राज्य शिक्षा केन्द्र से रवाना हुई। इस दौरान रीजनल सांइस सेंटर के परियोजना समन्वयक श्री साकेत सिंह कौरव, राज्य शिक्षा केन्द्र के संयुक्त संचालक श्री डॉ. संजय पटवा, परियोजना समन्वयक डॉ. बी. बी. पी. गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *