Ro no D15139/23

रेयर अर्थ खनिजों और अफ़ग़ानिस्तान से हुई झड़पों पर चीन ने पाकिस्तान को संयम बरतने की दी सलाह

नई दिल्ली । चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस बात का विश्वास दिलाया है कि अमेरिका के साथ उसके कारोबारी मामलों से चीनी हितों को नुक़सान नहीं पहुंचेगा. इसके अलावा चीन ने पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों को संयम बरतने को कहा है.
ग़ौरतलब है कि शनिवार की रात पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी जिनमें पाकिस्तानी सेना के अनुसार उसके सुरक्षा अधिकारियों समेत 23 पाकिस्तानी मारे गए थे. पाकिस्तानी सेना की ‘आईएसपीआर’ की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पुख़्ता इंटेलिजेंस और नुक़सान के अंदाज़ों के मुताबिक़ तालिबान और उससे जुड़े 200 से अधिक चरमपंथियों को मारा गया है जबकि घायलों की संख्या उससे कहीं अधिक है.
वहीं अफ़ग़ान तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया था कि इन कार्रवाइयों के दौरान 58 पाकिस्तानी अधिकारी और तालिबान के नौ अधिकारी मारे गए थे. पिछले महीने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात की थी. उस दौरान पाकिस्तान की तरफ़ से अमेरिकी राष्ट्रपति को बहुमूल्य खनिज पेश किए गए थे.
सितंबर में पाकिस्तान और अमेरिका की दो बड़ी कंपनियों के बीच खनिज और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सहयोग के समझौते पर दस्तख़त हुए थे. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार यह कंपनियां शुरुआती तौर पर पाकिस्तान में खनिज के क्षेत्र में लगभग 50 करोड़ डॉलर का पूंजी निवेश करेंगी.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!