Ro no D15139/23

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित होगा “सिटिज़न साइंस बर्ड सर्वे 2026”

*राष्ट्रीय स्तर पर तीन दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण – अब तक 12 राज्यों से 135 आवेदन प्राप्त*

रायपुर, 11 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) सिटिज़न साइंस बर्ड सर्वे (नागरिक विज्ञान पक्षी सर्वेक्षण) एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें आम लोग बिना किसी वैज्ञानिक अनुभव के, पक्षियों को देखकर उनका डेटा इकट्ठा करते हैं, जिससे वैज्ञानिकों को पक्षियों की आबादी, प्रवास और पर्यावरणीय बदलावों (जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण) के प्रभावों को समझने में मदद मिलती है और यह डेटा पक्षियों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार तथा वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में सिटिज़न साइंस बर्ड सर्वे 2026 का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस सर्वे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध पक्षी-विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करना, नागरिक वैज्ञानिकों की भागीदारी बढ़ाना और दीर्घकालिक संरक्षण कार्यों को मजबूत बनाना है। प्रकृति- रक्षित क्षेत्रों, घासभूमियों और वनों के मिश्रित परिदृश्य से युक्त बारनवापारा अभयारण्य इस प्रकार के अध्ययन के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है।

कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ सहित देश के 12 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। यह बढ़ती सहभागिता छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती रुचि को दर्शाती है तथा बारनवापारा अभयारण्य को महत्वपूर्ण संरक्षण स्थल के रूप में स्थापित करती है।

सर्वे के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित है। इच्छुक प्रतिभागी लिंक https://bit.ly/48ebh9m या फ्लायर पर दिए गए QR कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह आयोजन Birds & Wildlife of Chhattisgarh के सहयोग से तथा eBird के तकनीकी समर्थन के साथ किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों द्वारा जुटाई गई जानकारी वैश्विक डाटाबेस में शामिल होगी।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!