Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों को मिल रही त्वरित और पारदर्शी सेवाएं 12 दिनों में बना जाति प्रमाण पत्र, भूमि पंजीयन की प्रक्रिया  भी हुई आसान

 
ग्राम मेंड्राखुर्द के सूरज ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया  “सेवा सेतु केंद्र ”   आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। केंद्र के माध्यम से अब लोगों को विभिन्न विभागों की 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो रही हैं। इससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में जाना नहीं पड़ता तथा सेवाओं का लाभ भी समय पर मिल रहा है।

सरगुजा जिले के ग्राम मेंड्राखुर्द के रहने वाले श्री सूरज भी सेवा सेतु पोर्टल से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के बाद मात्र 12 दिनों के भीतर उनका जाति प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि भूमि पंजीयन (रजिस्ट्री) की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से भूमि पंजीयन से संबंधित कार्य भी आसानी और शीघ्रता से पूरा हो सका। पहले जहां ऐसे कार्यों के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों जाना पड़ता था, वहीं सेवा सेतु के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल और सुगम हो गई।

श्री सूरज ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनका कार्य जल्दी हो गया और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि “इस सेवा सेतु में बहुत अच्छा काम हो रहा है। मेरा काम जल्दी हो गया और सारी परेशानी खत्म हो गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद देता हूं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 86 सेवाएं उपलब्ध कराई जाती थीं। डिजिटल सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से इसे विकसित कर “सेवा सेतु” पोर्टल के रूप में संचालित किया गया है, जिसके माध्यम से अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे सेवा वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनी है।

सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन, श्रम एवं राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाएं सहित अनेक शासकीय सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। नागरिक निर्धारित समय-सीमा में इन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल