Ro no D15139/23

सेवा सेतु से बस्तर के नागरिकों को घर बैठे मिल रहीं 441 से अधिक लोक सेवाएं

जगदलपुर, 26 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था एवं लोक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-सुलभ बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम सेवा सेतु पोर्टल अब बस्तर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस डिजिटल पहल के तहत लोक सेवा केंद्रों को अब उन्नत कर सेवा सेतु केंद्र के रूप में तब्दील कर दिया गया है। बीते 18 मई को शुभारंभ होने के बाद वर्तमान में बस्तर जिले के 96 स्थानों पर ये सेवा सेतु केंद्र पूरी तरह से काम कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक और तकनीकी सुधार के बाद अब बस्तरवासियों को अपने छोटे-बड़े प्रमाण-पत्रों और अन्य कार्यों के लिए काफी सहुलियत मिल रही है, जिससे उनके समय, श्रम और धन की बचत हो रही है।

पूर्व में संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं ही ऑनलाइन उपलब्ध थीं, लेकिन नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शासन ने इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया है। अब इस एकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 441 से अधिक शासकीय सेवाओं को जोड़ दिया गया है, जिसमें 54 नई सेवाओं को शामिल करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का भी सफल एकीकरण किया गया है। वर्तमान में 30 से अधिक सरकारी विभाग इस सिंगल-विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधे जुड़ चुके हैं, जिसकी वजह से आम जनता को अलग-अलग पोर्टलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है और पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित हो चुकी है।

बस्तर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस पोर्टल के माध्यम से आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्रों के अलावा विवाह प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन हेतु साधारण राजपत्र अधिसूचना और जमीन से जुड़ी भू-नकल जैसी मूलभूत सेवाओं का नागरिक बड़े पैमाने पर लाभ उठा रहे हैं। सेवा सेतु ने पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए नागरिकों को एक वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है, जहां प्रत्येक सेवा के लिए एक समय-सीमा निर्धारित की गई है ताकि तय अवधि के भीतर ही लोगों को उनके दस्तावेज मिल सकें। इस डिजिटल व्यवस्था के प्रति आम लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ्लो प्रणाली के जरिए अब आवेदन की प्रक्रिया की निगरानी करना बेहद आसान हो गया है।
आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए इस व्यवस्था को और अधिक सुलभ बनाने के लिए सेवा सेतु को अब व्हाट्सएप से भी जोड़ दिया गया है। इसके माध्यम से बस्तर के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोग भी घर बैठे ही सिर्फ अपने मोबाइल फोन पर लोक सेवाओं की सटीक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और सीधे ऑनलाइन सेवाओं तक अपनी पहुंच बना पा रहे हैं। अब बस्तर के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोग अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और इंटरनेट आधारित सेवाओं के माध्यम से इन डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाकर मुख्यधारा से सीधे जुड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

      वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं हरित विकास के कार्य* *एमसीबी जिले में मंत्री श्री श्याम बिहारी…

    Read more

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स