Ro no D15139/23

सीटू के प्रतिनिधियों ने श्रम अन्न सहायता योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर का किया आभार व्यक्त

श्रम विभाग की शासन की महत्वाकांक्षी शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के सफल प्रारंभ एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज श्रमिक संगठन सीटू (सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन्स) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा से भेंट कर आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधियों ने बताया कि कलेक्टर की पहल से श्यामतराई सब्जी मंडी में कार्यरत श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक एवं गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना से प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिक, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से आए श्रमिक लाभान्वित हो रहे हैं। इस जनहितकारी पहल के लिए कलेक्टर महोदय तथा श्रम विभाग के श्रम पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा समान स्वरूप आभार पत्र भेंट कर कलेक्टर महोदय एवं श्रम पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।
मुलाकात के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने श्यामतराई सब्जी मंडी क्षेत्र में श्रमिकों के नियमित रोजगार की व्यवस्था, तथा श्रमिक वर्ग को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ईएसआईसी अस्पताल के लिए भूमि आबंटन एवं चिन्हांकन की मांग भी रखी। कलेक्टर   मिश्रा ने यूनियन की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक निराकरण का आश्वासन दिया तथा श्रमिक हितों से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर   नंदकिशोर साहू (श्रम पदाधिकारी),    मनीराम देवांगन (जिला अध्यक्ष, सीटू),   समीर कुरैशी (राज्य सचिव),   अशोक ध्रुव (यूनियन उपाध्यक्ष),   ललिता साहू (मिड डेमिल महासचिव) सहित   उकेश्वरी साहू,   दुर्गा नेताम,   सविता ध्रुव एवं   दिनेश जागड़े उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार