Ro no D15139/23

प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव पर 23 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित

अम्बिकापुर 09 अप्रैल 2025/ सहकारी संस्थाएं अम्बिकापुर के सहायक पंजीयक ने बताया किछत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिए पुनर्गठन योजना अंतर्गत “जिला-सरगुजा के छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुर्नगठन योजना 2025“ जारी की गई है। जिसकी प्रति जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर सहित सरगुजा जिले की संबंधित सहकारी बैंक शाखाओं, संबंधित आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों तथा कार्यालय-उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अम्बिकापुर के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु प्रकाशित किया गया है। प्रस्तावित नवीन समिति उलकिया, रजौटी, खड़धोवा, मंगारी, पुहपुटरा, बिनकरा, लोसंगा, परसा, बरगंवा, रामपुर एवं खडगवा हैं।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव पर प्रभावित एवं परिणामी सोसायटी के सदस्य, सोसायटियों एवं बैंक शाखा तथा अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्तियाँ 23 अप्रैल 2025 तक सहकारी संस्थाएं अंबिकापुर के उप पंजीयक समक्ष लिखित में 03 प्रतियों में प्रस्तुत कर सकेंगे । निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन/अभ्यावेदन/दावा आपत्ति पर कोई भी विचार नहीं किया जायेगा ।

  • Related Posts

    एनएचएम के संविदा पदों हेतु भर्ती परीक्षा संपन्न, 150 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न चरणों में परीक्षा…

    Read more

    शासकीय भूमि नामांतरण में मामले में सहायक ग्रेड-02 पर कार्रवाई वेतन मैट्रिक्स के न्यूनतम लेबल पर पदावनत करने की दीर्घ शास्ति की गई

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कार्यों में गंभीर अनियमितता और पद के दुरुपयोग के मामले में सहायक ग्रेड-02   अजय कुमार तिवारी के विरुद्ध दीर्घ शास्ति अधिरोपित…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने