Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वयक की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति 23 जनवरी तक आमंत्रित

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर गठित वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में जिला स्तरीय समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति प्रक्रिया प्रगति पर है। इस संबंध में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसमें आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी।
जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 03 आवेदक पात्र तथा 32 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिस पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि पात्र अथवा अपात्र घोषित अभ्यर्थी यदि किसी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे 23 जनवरी 2026 तक आवश्यक प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ अपना लिखित अभ्यावेदन कार्यालय, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) में कार्यालयीन समय के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।
उक्त पद के लिए चयनित जिला स्तरीय समन्वयक को 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा। नियुक्ति से जिले में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों के क्रियान्वयन, समन्वय एवं निगरानी कार्यों को गति मिलने की अपेक्षा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://jashpur.nic.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…