Ro no D15139/23

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025- राजनांदगांव को बनाएं स्वच्छता में नंबर वन – आज ही दें अपना फीडबैक

राजनांदगांव 18 जुलाई 2025।  क्या आप चाहते हैं कि जिला राजनांदगांव स्वच्छता में पूरे देश में चमक उठे, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत, जिला प्रशासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2025 मोबाइल ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक फीडबैक देने की अपील की है। आपकी भागीदारी ही हमारे जिले को राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा सकती है।
क्यों महत्वपूर्ण है आपका फीडबैक –
नागरिकों द्वारा दिया गया हर फीडबैक ग्राम स्तर पर स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय के उपयोग और स्वच्छता जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर आधारित होता है। यही फीडबैक राष्ट्रीय स्तर पर हमारे जिले की स्वच्छता रैंकिंग तय करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। यह सिर्फ एक सरकारी सर्वे नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है जिसमें आपकी सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।
कैसे दें अपना फीडबैक, यह है बेहद आसान –
अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2025 ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप खोलें और अपने मोबाइल नंबर से आसानी से लॉगिन करें। अपने ग्राम का चयन करें और दिए गए सरल प्रश्नों के उत्तर देना होगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने की अपील –
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह जनभागीदारी से ही एक सच्चा जन-आंदोलन बन सकती है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2025 ऐप के जरिए अपने अमूल्य सुझाव और फीडबैक जरूर दें, ताकि जिला स्वच्छता की दौड़ में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। फीडबैक देने की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए इंतजार न करें, आज ही अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आपका एक फीडबैक हमारे जिले का उज्ज्वल भविष्य। स्वच्छ राजनांदगांव – सशक्त छत्तीसगढ़।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान