Ro no D15139/23

स्कूलों में गूंजा स्वच्छता संदेश ‘‘कूड़े से आज़ादी‘‘ स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्कूलों में जाकर किया श्रमदान*
*स्वच्छता श्रमदान अभियान में स्कूलों की सक्रिय भागीदारी*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में कवर्धा शहर में ‘‘कूड़े से आज़ादी‘‘ स्वच्छता श्रमदान अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 09 अगस्त से 14 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित कवर्धा की दिशा में ठोस कदम उठाना है। इस अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर के सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों, विद्यालय प्राचार्यों तथा प्रधान पाठकों को पत्र लिखकर स्वच्छता श्रमदान में भाग लेने का अनुरोध किया गया है इसके अनुक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकगण एवं जनभागीदारी शाला विकास समिति के सदस्य भी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। विद्यालय परिसरों, कक्षाओं, खेल मैदानों तथा शौचालयों की साफ-सफाई कर विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाए ‘‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत, स्वच्छ कवर्धा का नारा लगाया।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि यह अभियान केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक दीर्घकालिक संकल्प है जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। शहर भर में इस अभियान को लेकर उत्साह का वातावरण है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि ‘‘कूड़े से आज़ादी‘‘ स्वच्छता श्रमदान अंतर्गत विकसित भारत की परिकल्पना व स्वच्छ, सुंदर तथा विकसित कवर्धा बनाने हेतु कवर्धा शहर के समस्त शासकीय कार्यालय प्रमुख एवं स्कूलों के प्राचार्य, प्रधान पाठकों को पत्र लिखा गया है जिसके परिपालन में अपने शाला परिसर का साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, अध्यक्ष शाला विकास समिति अजय गुप्ता, जसवंत छाबड़ा, राजा पीयूष टटिया, रामकुमार ठाकुर, गोपाल साहू, जनभागीदारी अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव, मनीषा साहू, अधिवक्ता शेखर बख्शी, पार्षद गण दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, डोनेश ठाकुर ल, दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, सोखीराम आहिरवार, योगेश चंद्रवंशी, हरीश साहू, अनिल साहू तथा महाविद्यालय, स्कूल के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत