Ro no D15139/23

ग्राम सीताकसा में स्वच्छता तिहार का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 28 जून 2025। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम सीताकसा में स्वच्छता तिहार का आयोजन किया गया। स्वच्छता तिहार कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभियान चलाकर ग्राम के चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। कार्यक्रम में ग्रामीणों से गांव को सदैव स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने, गिला एवं सुखा कचरा के सुरक्षित निपटान, घर का कचरा दीदियों को सम्मानजनक व्यवहार से देने, प्रतिमाह समय पर स्वच्छता शुल्क देने की अपील की गई। साथ ही भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को अपने घरों में सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण 2025 अंतर्गत मोबाइल के माध्यम से सर्वे के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान जल सरंक्षण एवं भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए जनसमुदाय के सहयोग से नाला में तीन जगह बोरी बंधान भी किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य हरिला कौशल चंद्रवंशी, ग्राम पंचायत के सरपंच, स्वच्छ भारत मिशन से गिरधारी सुधाकर, तकनीकी सहायक तुमेश्वर साहू  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, यूनिसेफ की टीम, पंचायत सचिव, स्वच्छता दीदी, बिहान केडर की दीदीयां एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!