Ro no D15139/23

100 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन, 40 बैंक अकाउंट… छांगुर बाबा को लेकर सख्त हुए सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अवैध धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ‘अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई हो रही. अनुसूचित जाति का धर्मांतरण कराया जा रहा है. हम सबको तोड़ने की साजिश हो रही. भय और लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है. देश का स्वरूप बदलने की कोशिश हो रही थी. धर्मांतरण के लिए विदेश से पैसे आ रहे हैं. 100 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन छांगुर बाबा के 40 खातों में होने का पता चला है.’
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छांगुर बाबा को लेकर कहा था, ‘हमने बलरामपुर में एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं की गरिमा के साथ खेलता था. हम समाज को टूटने नहीं देंगे और राष्ट्र-विरोधी, असामाजिक तत्वों को भी नष्ट करेंगे. साथ ही धरती माता की रक्षा भी करेंगे.’
‘हमने जल्लाद को गिरफ्तार किया’
आजमगढ़ में एक वृक्षारोपण जनसभा के दौरान सीएम योगी ने कहा, ‘ये धरती एक केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है. धरती माता स्वस्थ रहेंगी तो हम स्वस्थ रहेंगे. अगर धरती माता बीमार होंगी तो सृष्टि के लिए जीवन मरण का प्रश्न बन जाएगा.’
उन्होंने कहा, ‘अभी आपने देखा होगा कि कल समाज विरोधी, राष्ट्र द्रोही कार्यो में लिप्त तत्वों के खिलाफ कैसे कार्रवाई की गई. बलरामपुर में एक जल्लाद को हमने गिरफ्तार किया. वो हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता था. सौदेबाजी करता था लेकिन अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती की जा रही है. हम समाज को टूटने नही देंगे. राष्ट्रविरोधी, समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर कर के रहेंगे. धरती मां के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे.’

  • Related Posts

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़े होने के आरोप में भारत की चार कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिकी विदेश विभाग के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए