Ro no D15139/23

राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर

राजस्व परामर्श केंद्रों का नियमित रूप से संचालित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जशपुरनगर 04 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को राजस्व मामलों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसील न्यायालयों में नामांकन, सीमांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-नामांतरण, खाता विभाजन, खसरा सुधार आदि के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों पर चर्चा की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। सभी तहसीलों के लंबित मामलों के लिए रोस्टर बनाकर प्रत्येक शुक्रवार एक-एक तहसील के प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने को कहा।

उन्होंने आधार प्रविष्टि, नक्शा बटांकन आदि के लिए विशेष अभियान चला कर इनको  पूर्ण करने को कहा। समय सीमा के अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों के लिए कारण सहित जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जिले की अभिनव पहल के रूप में शुरू किये गए राजस्व परामर्श केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने को कहा। जिसके लिए उन्होंने प्रत्येक महीने के प्रथम एवं तीसरे सप्ताह के सोमवार को नियत स्थानों पर परामर्श केंद्रों का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान पंजीयन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को जनचौपाल एवं जनदर्शन के प्रकरणों को 21 दिनों के भीतर निराकृत करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सहित सभी राजस्व अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

  • Related Posts

    जिले में 30 जून को 64.9 मिमी औसत वर्षा

      जशपुरनगर 30 जून 2026/ जशपुर जिले में 01 जून से 30 जून 2026 तक 809.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 30…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 30 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर  व्यास ने जनदर्शन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन