Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कुरूद और मगरलोड में सड़क व भवन निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के कुरूद एवं मगरलोड विकासखंड में संचालित विभिन्न सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नारी पुल से परसट्टी मार्ग (लंबाई 3.50 किमी), गाड़ाडीह से परखंदा–गुदगुदा–नारी रोड (लंबाई 12.20 किमी), उमरदा चौक एक्सप्रेसवे मार्ग तथा भेंडरी में नवनिर्मित महतारी सदन का अवलोकन किया।
कलेक्टर   मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को भी कहा।
भेंडरी स्थित महतारी सदन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  चहल, जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी   दिव्या ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!