Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण मरीजों से संवाद कर व्यवस्था एवं सुविधाओं पर लिया फ़ीडबैक

कलेक्टर   अजीत वसंत ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने राजमाता  देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और मरीजों से सीधे संवाद कर मिलने वाली सुविधाओं पर फीडबैक लिया।
कलेक्टर ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर कक्ष, एसएनसीयू, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, पंजीयन काउंटर, दवा वितरण केंद्र सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा चिकित्सकीय स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर   वसंत ने कहा कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सालय अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि उपचार, दवा वितरण एवं अन्य सेवाएं बिना किसी व्यवधान के निरंतर संचालित हों। कलेक्टर   वसंत ने पोषण पुनर्वास केंद्रों में गम्भीर कुपोषित बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी विभागों में आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। निरीक्षण के अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र…

    Read more

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

      टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर, 26 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार