Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए रणनीति बनाकर पढ़ाने के निर्देश दिए विगत सत्र में 80 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालय प्राचार्यों की ली गई बैठक

कलेक्टर  अजीत वसंत ने बुधवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विगत सत्र में 80 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के प्राचार्यों की बैठक ली।
कलेक्टर   वसंत ने स्कूलवार परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया। उन्होंने प्राचार्यों से कम परीक्षा परिणाम के कारणों के बारे में पूछा तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में अब ज़्यादा समय नहीं बचे हैं, इसलिए गम्भीरता से बच्चों को तैयारी करवाएं। इस हेतु उन्होंने कठिन विषयों पर लगातार प्रैक्टिस करवाने, कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस करने, विषयवार ब्लूप्रिंट समझाने, पूर्व परीक्षाओं के प्रश्न पत्र हल करवाने कहा। उन्होंने कहा कि बेहतर नतीजे के लिए हर सम्भव प्रयास करें,परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत तक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों एवं व्याख्याताओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा कहा कि जिन विद्यालयों में व्याख्याताओं की कमी है, उसकी जानकारी तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएं। शाला विकास समिति इस सत्र हेतु जल्द से जल्द योग्यतानुसार पात्र अतिथि शिक्षकों का चयन कर लें, ताकि पढ़ाई में बाधा ना हो। आगामी सत्र के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने निर्देशित किया। उन्होंने प्राचार्यों को कहा कि अनुशासनहीनता, मनमानी करने वाले एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले व्याख्याताओं पर सख्ती बरती जाए। उन्होंने प्राचार्यों को कहा कि अब  रिजल्ट ओरिएंटेड तैयारी करवाने का समय है, एक-एक बच्चे को अपने लिए चुनौती समझें। सरगुज़ा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है इसलिए सहानुभूतिपूर्वक बच्चों की समस्याओं को समझें, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी   दिनेश कुमार झा सहित  सम्बंधित  अधिकारी  उपस्थित  रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

      शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल *300 BLS, 70 ALS के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS —…

    Read more

    असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त

      कुश्ती शुरू करने के कुछ समय बाद ही पूनम का कंधा उतर गया था और फिर उन्हें एक साल तक मैट से दूर रहना पड़ा *गेम्स शुरू होने से…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत