Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक प्रकरणों का गति के साथ गुणवत्ता युक्त निराकरण करने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर   अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता युक्त प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता से प्रगति लाएं। समय सीमा में प्रकरण के निराकरण से आम जनता को संतोष मिलता है। इस हेतु लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें।
कलेक्टर ने तहसीलवार  अविवादित/विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विवादित/अविवादित नामांतरण के आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को सक्रिय होकर तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सभी एसडीएम को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया। उन्होंने नक्शा बटांकन, आधार सीडिंग, अभिलेख शुद्धता, प्राकृतिक आपदा के लंबित प्रकरण, वन अधिकार पट्टा सहित राजस्व मामलों की अन्य प्रकरणों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी तहसीलों में लंबित 1 से 3 वर्ष, 3 से 5 वर्ष  से अधिक समय से लंबित भू-अर्जन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने त्रुटि सुधार से संबंधित सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निराकरण करने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभिलेख शुद्धता का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए, ताकि प्रकरणों के निराकरण  में लंबित समय को कम किया जा सके और जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध हों।
बैठक में अपर कलेक्टर   सुनील नायक, सर्व एसडीएम , अधीक्षक भू-अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…