Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत ने पीएमश्री स्कूल का किया निरीक्षण जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर किया अवलोकन शिक्षक विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, पढ़ाई में नई शिक्षण पद्धतियों के साथ ही खेल-कूद भी अपनाएं- कलेक्टर

अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने शुक्रवार को अम्बिकापुर के पीएमश्री विद्यालय सोहगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय भवन, परिसर, कक्षाओं, लाइब्रेरी सहित बच्चों हेतु मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

कलेक्टर   वसंत ने जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर भी कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा कर पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या व उपस्थिति सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने शिक्षकों से कहा की वे विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और पढ़ाई में नई व नवाचार शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ खेल-कूद भी अपनाएं। इससे विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बढ़ेगी एवं खेल-कूद से मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, जिससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैठकर पढ़़ाई से सम्बंधित चर्चा की और उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों को प्रेरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएमसी श्री सर्वजीत पाठक सहित सर्वसम्बन्धित उपस्थित रहे।

—00—

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत