Ro no D15139/23

ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था हेतु आवश्यक आकलन कर पेयजल की करें समुचित आपूर्ति -कलेक्टर आकाश छिकारा

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जगदलपुर, 10 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था के लिए आवश्यक आकलन कर पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में निष्क्रिय खातों से संबंधित राशि को शासन के पक्ष में जमा कराने के निर्देश दिए। सभी शासकीय संस्थानों के स्टोर में रखी अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार अपलेखन कर विक्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों को शासन से प्राप्त बजट का पूर्ण उपयोग करना सुनिश्चित करें और किसी भी बजटीय राशि को लैप्स होने न दिया जाए।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के किसान किताब का डाटा, नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, नक्शा अद्यतन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस के अलावा कृषि विभाग की गतिविधियों तथा पीएम किसान सम्मान निधि की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान के पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। बैठक में धान खरीदी और उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत संचालित योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिए ।

बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन एवं वेरिफिकेशन, मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग की योजनाओं, शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों, पीएम श्री स्कूलों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना कार्ड, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के रेफर की स्थिति, गर्भवती माताओं के लिए कॉल सेंटर काउंसलर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं देने, बच्चों के टीकाकरण तथा एनआरसी में कुपोषित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीबी उन्मूलन, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, आरबीएसके तथा चिरायु टीम की गतिविधियों की भी समीक्षा की। एनसीडी के तहत हाइपरटेंशन की शत-प्रतिशत जांच और नियमित फॉलोअप करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग की दैनिक रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। दिव्यांगजनों के लिए 20 मार्च को बस्तर में आयोजित होने वाले विशेष शिविर की तैयारियों की जानकारी ली गई।

बैठक में पोषण ट्रैकर एप में गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन प्रदाय स्थिति का नियमित अपडेट, रेडी-टू-ईट निर्माण, मातृत्व वंदन योजना में पंजीयन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और आँगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय निर्माण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण निर्धारित समय सीमा में कराने तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल जीवन मिशन, क्रेडा, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाएं, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, कर्मयोगी अभियान तथा एकलव्य आदर्श विद्यालयों की प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई। कलेक्टर ने बस्तर मैराथन के लिए पंजीयन बढ़ाने के निर्देश देते हुए दलपत सागर, सिरहासार भवन, लालबाग तथा इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था करने को कहा। मैराथन के व्यापक सहभागिता के लिए 14 मार्च को दलपत सागर में योगा और जुम्बा कार्यक्रम आयोजित किए जाने संबंध में चर्चा किए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत