Ro no D15139/23

कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया बड़े किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

जगदलपुर, 12 फरवरी 2026/ स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर  आकाश छिकारा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े किलेपाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रभागों जैसे बाह्य रोगी विभाग, दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष और भंडार कक्ष का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों और पैरामैडिकल स्टाफ की रोस्टर अनुसार डयुटी चार्ट का प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने  आवश्यक व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने सहित सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी दौरा किया और वहां मौजूद बच्चों के स्वास्थ्य तथा उन्हे दी जा रही पोषण आहार एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने प्रसव कक्ष में व्यवस्था को बेहतर करने सहित विभिन्न बीमारियों की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि क्षेत्र के कई ग्रामीणों के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं और वे मुफ्त इलाज की सुविधा से वंचित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड तत्परता से बनाए जाएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आयुष्मान योजना का सीधा लाभ मिल सके।
इसी कड़ी में उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति जांचने के उद्देश्य से आभा कार्ड के निर्माण की भी समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक