Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन की योजनाओं को जल्द पूर्ण करें -कलेक्टर आकाश छिकारा

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने और नल-जल योजनाओं की मरम्मत के निर्देश

जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने बैठक में जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत बनाए जा रहे उच्च स्तरीय जलागार (ओवरहेड टैंक) के निर्माण को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए सुधार योग्य नल-जल योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कराने तथा हैंडपंपों के समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने कहा। साथ ही सोलर ड्यूल पंपों का नियमित संधारण कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान स्वीकृत जल प्रदाय योजनाओं की स्थिति, हर घर जल प्रमाणीकरण, उच्च स्तरीय जलागार निर्माण की प्रगति, सोलर ड्यूल पंप स्थापना इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड जगदलपुर एवं क्रेडा के अधिकारी तथा मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!