Ro no D15139/23

जनदर्शन ,जन चौपाल के आवेदनों पर करें तत्काल निराकरण की कार्यवाही- कलेक्टर आकाश छिकारा समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, योजनाओं की प्रगति तेज करने पर जोर

जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जन दर्शन, सुशासन तिहार, जन  चौपाल और समय सीमा के आवेदनों व प्रकरणों पर तत्काल निराकरण करने की बात कही।
कलेक्टर ने कहा कि पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से आंगनबाड़ी के बच्चों का आधार अपडेट करवायें, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का ई-एचआरएमएस में ऑनबोर्ड की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अवैध अफीम खेती की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु शासन के निर्देशानुसार  जिले में अफीम की अवैध खेती की जांच सभी राजस्व अधिकारियों से कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वहीं रेत खदानों के संचालन के लिए ग्राम पंचायतों से एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण कराने तथा निर्माण विभागों को खनिज रॉयल्टी जमा करने के निर्देश दिए।
धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 31 मार्च तक शत-प्रतिशत समितियों से धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न भंडारण में  चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।कृषि क्षेत्र में एग्रीस्टैक के तहत किसानों के पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभागों में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान कार्ड निर्माण, शत-प्रतिशत टीकाकरण, एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी, सघन मोतियाबिंद जांच एवं जननी सुरक्षा योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। रक्तदान शिविर आयोजन, अस्पतालों में इंटरनेट व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पोस्टमार्टम की ऑनलाइन रिपोर्ट की व्यवस्था करने पर चर्चा की।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री  स्कूलों के निर्माण कार्य, सरस्वती साइकिल योजना तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसी तरह  महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपोषण अभियान, सुपोषण चैपाल, रेडी-टू-ईट फूड उत्पादन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक में आवास योजना में पुनर्वासित जनों को लाभ देने, श्रमिक राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना तथा सामाजिक पेंशन योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत नक्शा बंटांकन, स्वामित्व योजना, फौती नामांतरण एवं अन्य लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी माहों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त  प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर  विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे । बैठक में टी बी मुक्त बस्तर जिला बनाने के लिए निक्षय मित्र के रूप राशि देने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण कलेक्टर  छिकारा द्वारा प्रदान किया गया और टी बी मुक्त बस्तर के लिए शपथ भी दिलाई।
  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!