Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धता एवं सक्रियतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

– कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारियों एवं बैंकर्स की बैठक ली
– सभी सहायक अभियंता सीएसईबी के कार्यों की गहन समीक्षा की
– सहायक अभियंता सीएसईबी को कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
–  कार्य में लापरवाही करने वाले वेंडर्स पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 23 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारियों एवं बैंकर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना  शासन की महती योजना है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इस महती योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धता एवं सक्रियतापूर्वक कार्य करें। इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। बिजली की बचत होने पर तथा नि:शुल्क बिजली मिलने पर इसके दूगामी प्रभाव पड़ेगा। बिजली का बिल शून्य हो जाएगा और लोगों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि आवासीय कालोनी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसामान्य को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी सहायक अभियंता सीएसईबी को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए तथा ऐसे वेंडर जो कार्य में लापरवाही करें, उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सहायक अभियंता सीएसईबी के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वेंडर को छोटे स्तर तथा बड़े स्तर पर योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के लिए कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत पंजीयन तथा वेंडर सलेक्शन लगातार करने कहा। आवासीय परिसर में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाईन है एवं आवेदक स्वयं वेंडर का चयन कर सकते है। रूफटॉप सोलर प्लांट का ग्रिड से संयोजन नेटमिटरिंग के माध्यम से बिजली के उपयोग के संबंध में जानकारी ले सकते है। इससे उपभोक्ताओं को अतिरिकत आय भी प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित श्री मुकेश साहू, लीड बैंक मैनेजर श्री मुनिष शर्मा सहित बैंकर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती ऑनलाईन लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

      राजनांदगांव 30 अप्रैल 2026। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) के लिए परीक्षा पूर्व नि:शुल्क…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक कलस्टर में होंगे जन समस्या निवारण शिविर

    – जिले के 62 स्थानों में जन समस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन* राजनांदगांव 29 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की