Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं सीईओ ने विकासखण्ड सीतापुर का किया दौरा

विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रम-छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्रो का किया औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
अम्बिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के साथ शुक्रवार को विकासखण्ड सीतापुर के अंतर्गत आश्रम, छात्रावासों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम ग्राम पेटला में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने यहां बच्चों के शयनकक्ष, भोजन कक्ष, छात्रावास भवन, किचन, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को बेडशीट तथा मच्छर दानी उपलब्ध कराने निर्देशित किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटला पहुंचकर उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधा, व्यवस्थाओं, शिक्षकों की उपस्थिति पर फीडबैक लिया। उन्होंने यहां सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत मिलने वाली साईकिलों की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा कहा कि साइकिलों को असेम्बल करने के कार्य में लापरवाही ना रहे। उन्होंने ग्राम पंचायत पेटला के सचिव को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में स्वीकृत प्रार्थना शेड एवं विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन शौचालय के कार्य एक माह के भीतर पूरे कर लिए जाएं। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला कोरवापारा में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने निर्देशित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पटेया एवं कोरवापारा में बच्चों हेतु सुविधाओं का जायजा लिया। स्वयं चखकर भोजन के गुणवत्ता की जांच की तथा कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंने पोषण ट्रैकर एप में एंट्री, कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पटेया एवं आरा में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रैंडम कॉल कर शिशुवती माताओं से प्रसव के दौरान मिलने वाली सुविधा एवं राशि के सम्बन्ध में पूछा तथा टीकाकरण आदि की जानकारी ली। कलेक्टर श्री भोसकर दौरे के दौरान पंचायत कार्यालय आरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मिले, उन्होंने हितग्राहियों को नए वर्ष के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पटेया का निरीक्षण कर किया। उन्होंने जामझरिया में निर्मित मल्टी परपज सेंटर का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिले एवं खण्डस्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक