Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर 20 मार्च 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रैमासिक ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की सील खोलकर कक्ष का अवलोकन किया और आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। निरीक्षण के पश्चात, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कक्ष को पुनः सील किया गया।

निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर श्री भोसकर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन से संबंधित सुझाव लिए। बैठक में प्रतिनिधियों ने आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक करने, मतदाताओं की संख्या के अनुरूप मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा मतदाताओं के नाम उनके निवास वार्ड के अनुसार ही मतदाता सूची में दर्ज करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इसके अलावा, डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व में प्रशिक्षण देने, निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त पेपर की गुणवत्ता सुधारने तथा बाहर अध्ययनरत छात्रों के लिए मतदान की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर श्री भोसकर ने राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए सभी सुझावों को राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराने की बात कही, इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव एवं निर्वाचन शाखा के कर्मचारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक