Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसपी ने किया आईटी कॉलेज, कटघोरा और पाली में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में दिए निर्देश
10 फरवरी को होगा मतदान सामग्री का वितरण

कोरबा 07 फरवरी 2025/ जिले में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के सफल आयोजन हेतु तैयारियां जारी है। नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतदान सामग्री का वितरण मतदान से एक दिन पहले 10 फरवरी को निर्धारित स्थानों से किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिक निगम कोरबा और बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत मतदान सामग्रियों का वितरण तथा सामग्री की वापसी आईटी कॉलेज में एवं नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, नगर पंचायत छुरी अंतर्गत चुनाव सामग्री का शासकीय मुकटधर महाविद्यालय कटघोरा से तथा नगर पंचायत पाली हेतु सामग्री का वितरण पाली में किया जाएगा। नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज कोरबा के आईटी कॉलेज कोरबा, कटघोरा तथा पाली में निर्मित स्ट्रांग रूम तथा 10 फरवरी को किए जाने वाले निर्वाचन सामग्री वितरण की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों के प्रवेश, उनकी वाहन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सामग्री वितरण के लिए बनाए जाने वाले काउंटर इत्यादि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहाँ सभी आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे मतदान दल आसानी से सामग्री लेकर रवाना हो सकें।

कलेक्टर श्री वसंत ने स्ट्रांग रूम तथा सामग्री वितरण और वापसी स्थल आईटी कॉलेज कोरबा, कटघोरा और पाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कटघोरा-पाली एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री रोहित सिंह, सुश्री सीमा पात्रे से निर्वाचन हेतु की गई तैयारी की जानकारी ली। उन्हांने यहां रुट व्यवस्था, मतदान केंद्रों की जानकारी, ईवीएम मतगणना कक्ष के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अन्तर्गत मतपेटी वितरण, काउंटर की जानकारी, टेबुलेशन की जानकारी लेकर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया किया संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जाएं। मतदान सामग्री वितरण समय पर करने के साथ ही निर्धारित मतदान केंद्रों में मतदान दल समय पर पहुंच जाएं। कलेक्टर ने मतदान दलों के रवानगी और समय पर मतदान केंद्रों पर पहुचने, समय पर मतदान कराने के साथ ही सुरक्षित वापसी के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान