Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसपी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 14 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय चुनाव की 15 फरवरी को होने वाली मतगणना स्थल की तैयारियों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतगणना स्थल पर काउंटिंग टेबल, मतगणना एजेंट, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना और डाक मत पत्रों की गणना की तैयारियां के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से होनी है। कलेक्टर एवं एसपी ने नगर निगम अंबिकापुर ,नगर पंचायत लखनपुर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ने मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों के एजेंट की एंट्री, अधिकारी कर्मचारियों की एंट्री लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था,  मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज़ मतों की गणना और मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
नगर निगम अम्बिकापुर के 48 वार्डों की मतगणना वार्डवार तीन कमरों में की जाएगी। मतगणना कक्ष एक में 1 से 16 तक, मतगणना कक्ष दो में 17 से 32 तक एवं मतगणना कक्ष तीन में 33 से 48 तक होगी।
वार्ड क्रमांक 1, 3, 15, 17, 18, 25, 30, 34, 38, 42, 48 तक का दो राउंड में, वार्ड क्रमांक 4, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 26, 27, 28, 29, 32, 33, 35, 37, 38, 44, 45 तक का तीन राउंड में, वार्ड क्रमांक 2, 5, 9, 10, 24, 31, 39, 40, 41, 46, 47  तक का मतगणना चार राउंड में संपन्न होगी। इसी तरह लखनपुर एवं सीतापुर में 15-15 वार्ड है। जहां 15 टेबल निर्धारित किए गए हैं जोकि एक-एक राउंड में मतगणना सम्पन्न होगी।
इस निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, एएसपी श्री अमोलक सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए