Ro no D15139/23

कलेक्टर और एस एस पी ने जशपुर के नशा मुक्ति केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

शराब,बीड़ी, खैनी एवं अन्य मादक पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्ति को एक माह नशा मुक्ति केंद्र में रखने के निर्देश
केन्द्र में भर्ती मरीजों से बात करके नशा पान से दूर रहने की सलाह दी गई
घर जाने के बाद किसी भी प्रकार से नशा पान नहीं करने की दी गई हिदायत
कलेक्टर ने नशा मुक्ति केन्द्र से छुट्टी के बाद घर जाने वाले व्यक्तियों का ट्रैकिंग करवाने के भी निर्देश

जशपुरनगर 31 मार्च 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने जशपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वर्तमान में केन्द्र में 15 सीट संचालित किया जा रहा है। जहां शराब,मादक पदार्थ के आदी नशा करने वाले लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में 1 माह रखकर उनको ईलाज के साथ काउंसलिंग भी की जाती है। कलेक्टर और एस एस पी ने नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले लोगों को शराब बीड़ी, खैनी और मादक पदार्थ से दूर रहने की सलाह दी गई है। और एक माह रहने के बाद जब वे अपने घर जाते हैं तो अपने आस पास के मित्र , परिवार के लोग, परिजनों को भी नशा पान से दूर रहने की सलाह देने के लिए भी कहा गया है। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्री टी पी भावें को नशा मुक्ति केंद्र में एक माह रहने के बाद व्यक्ति  घर जाने के बाद फिर से तो नशा नहीं कर रहा है उसकी ट्रैकिंग करवाने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर और एस एस पी ने नशा मुक्ति केंद्र के भोजन, रहन सहन,खान पान, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और काउंसलिंग की भी जानकारी ली। और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री टी पी भावें महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा तहसीलदार जशपुर श्रीमती जय श्री और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!