Ro no D15139/23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं एसएसपी ने आगडीह का किया निरीक्षण

कलेक्टर  व्यास ने समुचित व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

 राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू आगामी 30 दिसंबर 2025 को झारखंड राज्य के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मांझाटोली में आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह सह कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति   द्रौपदी मुर्मू का जशपुर जिले के आगडीह हवाई अड्डे पर आगमन होगा, जहाँ से वे सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर   रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   शशिमोहन सिंह ने आज आगडीह हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर   व्यास ने राष्ट्रीय राजमार्गों की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, रोड मार्किंग, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएँ, सेफ हाउस की व्यवस्था तथा मार्ग के दोनों ओर अनावश्यक झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक, डिप्टी कलेक्टर   प्रशांत कुशवाहा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी