Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसएसपी ने बार/क्लब संचालकों की ली बैठक, कहा

*किसी भी हाल में रात 12 बजे तक पूर्ण रूप से हो बंद, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई*
*बिना पूर्व सूचना-अनुमति के किसी भी प्रकार के आयोजन न हों*

 

*कानून व्यवस्था की स्थिति बनाने पर करें सहयोग, बिगड़ने पर होगी कार्रवाई*

रायपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने राजधानी के बार संचालकों और आबकारी अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में बार एवं क्लब के खुलने और बंद होने के समय का कड़ाई से पालन करें। निर्धारित समय रात्रि 11ः30 बजे उपभोक्ताओं का प्रवेश और सर्विस पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए और रात के 12 बजे बार और क्लब अनिवार्य रूप से बंद हो जाने चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ सिंह ने कहा कि अब निर्धारित समय पर बार एवं क्लब बंद न होने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई करेगी।

कलेक्टर ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने या बिगड़ने, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष बार/क्लब जिम्मेदार हैं। सभी संचालक कानून व्यवस्था बनाए रखनें में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व अनुमति एवं सूचना के बार/क्लबों में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम, पार्टी, कॉन्फ्रेंस या मनोरंजन आयोजन न किया जाए। इसके लिए कलेक्टर से विधिवत स्वीकृति प्राप्त कर एकदिवसीय अनुज्ञप्ति (एफ.एल.-5 व एफ.एल.-5(क)) लेना अनिवार्य है। प्रचार प्रसार करने के पश्चात अनुमति लेने का प्रक्रिया प्रारंभ करने पर कार्रवाई की जाएगी और अनुमति भी प्रदान नही की जाएगी।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को बार में प्रवेश या मदिरा विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसका अनिवार्यतः पालन किया जाए। सभी बार एवं क्लब अपने प्रवेश द्वार पर संचालन समय, ग्राहकों की वैध आयु, नशीली दवाओं के विरुद्ध चेतावनी, सूचना एवं शिकायत हेतु पुलिस व आबकारी विभाग का संपर्क नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि बार/क्लब में केवल वैध रूप से प्राप्त ड्यूटी पेड मदिरा का ही विक्रय किया जाए। अन्य प्रांत की या नॉन-ड्यूटी पेड मदिरा का विक्रय पूर्णतः वर्जित है। ऐसा करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि मादक पदार्थों के विज्ञापन, प्रलोभन, स्कीम या अश्लील प्रचार-प्रसार पर पूर्णतः रोक रहेगी। बार/क्लब में कार्यरत व्यक्तियों की नियुक्ति पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही की जाए और उनकी सूची आबकारी एवं पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई जाए। मदिरा का विक्रय केवल अनुज्ञप्त परिसर में उपभोग हेतु ही किया जाए। पार्सल विक्रय करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले बार एवं क्लब संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संचालकों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सामाजिक वातावरण सुव्यवस्थित बना रहे। उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि आबकारी अमला अपने संबंधित क्षेत्रों पर कड़ाई के साथ नजर रखें और पुलिस विभाग एवं राजस्व विभााग के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर व्यवस्था बनाए रखें।

एसएसपी डॉ सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में बार एवं क्लबों में सूखा नशा, एन.डी.पी.एस. पदार्थ या ड्रग्स का सेवन न होने पाए। यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो बार प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा। बार के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाएं रखें। आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति पर उसे सुलझाने का प्रयास करें, यदि उसके बाद भी ऐसी स्थिति बनती है तो तत्काल को पुलिस को सूचित करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर (आईएएस) सुश्री नम्रता जैन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश शर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!