Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

– बाढ़ एवं जल भराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी करने के दिए निर्देश
– अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने कहा
– चाकू बाजी करने वाले अपराधियों एवं संदिग्धों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव 08 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरे जिले में सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि वर्तमान में पूरे जिले में तेज बारिश हो रही है, इसके चलते नदी-नालों के तटवर्ती क्षेत्रों के अलावा निचले भागों में पानी भरने की संभावना बनी है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी विशेष रूप से सर्तक रहें और सतत निगरानी करते रहें। किसी भी प्रकार से जल भराव या बाढ़ की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों का जांच-परीक्षण कर लें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय की सतत निगरानी करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके लिए गठित टीमों को सतत सक्रिय रखें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के स्थानों जहां जल भराव हुए थे, उन्हें चिन्हांकित करने के साथ ही अन्य संभावित स्थानों की भी निगरानी करें। उन्होंने जिले में अग्रिवीरों के प्रशिक्षण के लिए स्थान, पुस्तक एवं अन्य संसाधनों के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि जल भराव एवं बाढ़ से निपटने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं के परीक्षण के साथ-साथ उनकी उपलब्धता बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से निपटने के लिए अधिकारीगण सतत कार्रवाई एवं मानिटरिंग करते रहें। ढाबों सहित अन्य स्थानों पर अवैध रूप से विक्रय होने वाले मदिरा एवं अन्य नशा के पदार्थों की उपलब्धता पर कड़ी कार्रवाई करें। देर रात तक अनावश्यक रूप से ढाबें नहीं खुलने चाहिए। चाकू बाजी करने वाले अपराधियों एवं संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके अलावा शांति व्यवस्था एवं कानूनों के उल्लंघन पर कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि इससे होने वाले अपराध कम हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक पुलिस यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं, ताकि दुर्घटनाएं कम हों और लोगों के जीवन को बचाया जा सकें। नशापान कर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करें। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाने के संबंध में की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहरी क्षेत्र के ओव्हर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से अतिक्रमण पर कार्रवाई कर उसे खाली कराने और आवश्यक उपयोग के पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित कराएं।
बैठक में अधिकारियों ने अब तक की गई कार्रवाई से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। बैठक में यह भी बताया गया कि संभावित बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। संसाधनों के रूप में जिले में 3 बोट, 6 आसता लाईट, 3 ऊट कटर एवं पर्याप्त संख्या में लाईफ जैकेट उपलब्ध है। इसके अलावा आवश्यकता पडऩे पर 21 गोताखोर भी उपलब्ध है, जिनकी सेवाएं ली जा सकती हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, एसडीएम श्री डोंगरगढ़ श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार