Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने में सहयोग की अपील की

राजनांदगांव 29 अप्रैल 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले में अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, वैवाहिक अनुष्ठानकर्ताओं, बैण्ड पार्टियों व टेन्ट हाऊस संचालकों सहित अन्य विवाह से संबंधित कार्यों में लगे प्रतिष्ठानों एवं व्यक्तियों से, जहां कही भी कम उम्र में विवाह हो रहा हो उसे रोकने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को जिले में अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाह को रोकने के आवश्यक निर्देश दिए हंै। किसी भी व्यक्ति को बाल विवाह की सूचना मिलने पर तथा बाल विवाह को समय पर रोकने के लिए चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 एवं महिला हेल्पलाईन 181 तथा 112 पर सूचित किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में विवाह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अनेक बार कम उम्र में विवाह होने की संभावना रहती है, जिसे रोकथाम करना जरूरी है। 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं होने के कारण उनके जीवन में बाधाएं उत्पन्न होती है। जिसके कारण इनकी शिक्षा अवरूद्ध होने व कैरियर प्रभावित होने के खतरे बढ़ जाते हैं।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

    *- कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* *- कार्यकुशलता व समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 25 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय…

    Read more

    कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त, पुन: परीक्षा 10 अप्रैल को

    राजनांदगांव 25 मार्च 2026। छत्तीससगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मंडल के निर्देशानुसार हायर…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने