Ro no D15139/23

कलेक्टर ने वायु सेना में जाने जिले के युवाओं से की अपील

अग्निपथ योजना के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस 25 जून से 29 जून तक
राजनांदगांव 25 जून 2025। भारत सरकार की अग्निपथ योजना भारतीय युवाओं को नौसेना, वायु सेना और थल सेना में उपयुक्त पैकेज देने के साथ-साथ एक गौरवशाली जीवन का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंडों में वायु सेना में जाने एवं आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी प्रदान करने के लिए कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत वायु सेना के विंग कमांडर एवं कमांडिंग अफसर द्वारा छत्तीसगढ़ के योग्य युवक एवं युवतियों को अग्नि वीर वायु सेना को कैरियर के रूप में चयन करने की प्रक्रिया और भविष्य के उज्जवल निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों द्वारा 25 जून से 29 जून तक राजनांदगांव जिले के विभिन्न विकासखंडों में कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड के दिग्विजय कॉलेज में 26 जून 2025 को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक तथा बसंतपुर स्कूल में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजन किया गया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के खालसा स्कूल डोंगरगढ़ में 27 जून 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजन किया जाएगा। डोंगरगांव विकासखंड के महाविद्यालय में तथा छुरिया महाविद्यालय में 28 जून 2025 को कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के सभी योग्य युवाओं से अपील की गई है कि अवसर का लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में इस विषय के जो विद्यार्थी है वो जरूर इस कार्यक्रम में जुड़े और आवश्यक जानकारी  प्राप्त करें और अग्नि वीर वायु सेना में जाने के अपने विकल्प के अनुसार अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला स्तर पर अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने कार्यक्रम के संचालन एवं शैक्षिक संस्थानों के चयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल को जिम्मेदारी दी है। प्राचार्य दिग्विजय कॉलेज डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता को कार्यक्रम के संचालन में महाविद्यालय के चयन की जिम्मेदारी दी गई है तथा जिला रोजगार अधिकारी श्री वीएस राजोरिया को शैक्षिक संस्थानों में अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखित है कि राज्य में इस प्रकार का यह पहला कार्यक्रम भारतीय वायु सेना द्वारा और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। जिला प्रशासन के सभी अधिकारी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और जिले के युवकों और को युवतियों को विज्ञान संकाय से हैं और 11वीं एवं 12वीं अथवा महाविद्यालय में अध्ययनरत है इनको एक बेहतर अवसर के रूप में अग्निवीर वायु सेना को कैरियर के रूप में चयन करने  के लिए कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब