Ro no D15139/23

उदयपुर के सुदूर ग्राम खुझी तक पहुंच मार्ग की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

बीते दिनों दौरे के दौरान मरम्मत के दिए थे निर्देश, चौड़ीकरण एवं मरम्मत पश्चात आज आवागमन हुआ आसान
प्राथमिक शाला खुझी का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं एवं आवश्यकताओं के सम्बन्ध में ली जानकारी
अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने गत जुलाई माह में विकासखण्ड उदयपुर के सुदूर ग्रामों का दौरा किया था। इस दौरान दुर्गम रास्तों से सुदूर ग्राम खुझी तक कलेक्टर भोसकर स्वयं बाइक चलाकर पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को पहुंच मार्ग चौड़ीकरण के साथ मरम्मत कराए जाने निर्देशित किया था, ताकि ग्रामीणों को आवगमन में समस्या ना हो।
आज बुधवार को कलेक्टर श्री भोसकर इसी मार्ग से ग्राम खुझी तक चारपहिया वाहन से पहुँचे। कलेक्टर श्री भोसकर के निर्देशानुसार खुझी तक के इस मार्ग की स्थिति अब लोगों के आवागमन के लिए बेहतर हो गई है। पहले यहां बाइक से जाने में भी लोगों को डर रहता था, क्योंकि चट्टान पहाड़ की वजह से दुर्घटना का ख़तरा बना रहता था। जिला प्रशासन द्वारा मार्ग की मरम्मत कर चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है, जिससे अब आसानी से गांव तक पहुंचा जा सकता है।
प्राथमिक शाला खुझी का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से मिलकर आवश्यकताओं के सम्बन्ध में ली जानकारी
कलेक्टर भोसकर ने इस दौरान ग्राम के प्राथमिक शाला खुझी का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षिका से बच्चों की उपस्थिति, मिड डे मील, शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली। शिक्षिका द्वारा शाला हेतु अतिरिक्त कमरे की आवश्यकता के सम्बन्ध में कलेक्टर भोसकर को अवगत कराया गया, कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को अतिरिक्त कमरे बनाए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार किए जाने निर्देशित किया गया। इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल