Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बरपाली तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति का जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निराकृत करने के दिए निर्देश
सभी प्रकरणों को ऑनलाइन अपडेट कराने हेतु किया निर्देशित
एक सप्ताह के अंदर तहसील कार्यालय को नवीन भवन में संचालित करने के दिए निर्देश

कोरबा 06 जून 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत  ने आज कोरबा विकासखंड के बरपाली तहसील  कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अवलोकन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने
सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने एवं आगंतुकों को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार, रीडर कक्ष सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण करते हुए ई-कोर्ट के कार्य, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण,  सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की मदवार जानकारी लेते हुए तहसीलदार को सभी लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र जांच पूर्ण कर निराकृत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी प्रकरणों को ऑनलाइन  अपडेट कराने के लिए कहा। साथ ही पेशी की तारीख का भी शत प्रतिशत ऑनलाइन अद्यतन कराने की बात कही।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रकरणों का 06 माह के भीतर निराकरण करें। धारा 250 (कब्जा से सम्बंधित प्रकरण) के आवेदनों का भी शीघ्रता से निराकरण करने की बात कही। कलेक्टर ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनने और राहत दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान कलेक्टर ने नवनिर्मित बरपाली के तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पूर्ण भवन परिसर का अवलोकन करते हुए पूर्ण हो चुके    नवीन तहसील भवन में एक सप्ताह के अंदर तहसील कार्यालय को संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!