Ro no D15139/23

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तमता का किया आकस्मिक निरीक्षण

बच्चों से चर्चा कर दिए व्यवस्था सुधार एवं मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

जशपुरनगर 07 अगस्त 2025/ विकासखंड पत्थलगांव के तमता स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय का बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस बीच बच्चे अपने बीच कलेक्टर को पाकर बहुत खुश नजर आए।
कलेक्टर ने शिक्षकों को नवाचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को कहा। उन्होंने सभी कमरों में उचित लाइटिंग, फैन, पेंटिंग, सफाई के साथ साथ कमरों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के जनप्रतिनिधियों को स्कूल के कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी को स्वच्छता का संदेश देने हेतु स्कूल के आस पास श्रमदान अभियान चलाने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट के किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के स्कूल आने पर उन पर जुर्माना लगाने हेतु कलेक्टर ने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निकट बने पुराने जर्जर छात्रावास भवन के नवनिर्माण हेतु प्रस्ताव निर्माण करवाने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, जनपद पंचायत सीईओ आकांक्षा रानी गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा, सरपंच सीता बाज सहित स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!