Ro no D15139/23

कलेक्टर ने घरघोड़ा और धरमजयगढ़ में धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

धान उपार्जन की प्रगति और केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया गहन जायजा
कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी ने आज शुक्रवार को जिले के सुदूर वनाचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड के कटाईपाली-सी और घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-टेण्डा नवापारा में संचालित धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान समर्थन मूल्य में धान बेचने आए क्षेत्र के किसानों से संवाद किया और उन्हें धान बेचने में मिल रही सुविधाएं और किसानों को रही परेशानियों के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी नीति के तहत स्थापित केंद्रों पर उपार्जन की प्रगति, तौल व्यवस्था, नमी मापक यंत्र, बारदाना की उपलब्धता, भुगतान की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस बात का विशेष निर्देश दिया कि वे धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाएं। प्रशासन किसानों की सुविधा और उनके हित में पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और धान उपार्जन केंद्रों पर किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को सुना। उन्होंने किसानों से टोकन कटने की प्रक्रिया, धान उपार्जन के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और भुगतान की समय-सीमा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने किसानों को कहा कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देने को कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में तौल व्यवस्था, नमी मापक यंत्रों की कार्यक्षमता, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता और भुगतान प्रणाली पूरी तरह से समयबद्ध और पारदर्शी हो। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और व्यवस्थित हो और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि केंद्रों पर किसानों के बैठने, प्रतीक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय रहेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि उपार्जन केंद्र धरमजयगढ़ के कटाईपाली-सी में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 657 है। जिसमें आज दिनांक तक धान बेचने वाले कृषक की कुल संख्या 238 है, उपार्जित धान की मात्र 13332.80 क्विंटल  , उठाव की मात्रा 4359.82  क्विंटल  , उठाव हेतु शेष धान की मात्रा 8972.974  क्विंटल   है। इसी तरह उपार्जन केंद्र घरघोड़ा के टेंडा नवापारा में कुल पंजीकृत कृषक-1034 है, जिसमें आज दिनांक तक धान बेचने वाले कृषक संख्या-247 है। उपार्जित धान की मात्र 14510.80 क्ंिवटल है। जिसमें 339.57 को भुगतान किया गया है। उठाव की मात्रा-4129.774 क्विंटल तथा उठाव हेतु शेष धान की मात्रा 10381.03 क्ंिवटल है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति प्रबंधक, केंद्र कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लगातार वर्षा से महानदी परियोजना के जलाशयों में बढ़ा जलभराव

      गंगरेल, मुरूमसिल्ली, दूधावा और सोंढूर बांध में जलस्तर में बढ़ोतरी, सिंचाई और पेयजल के लिए राहत धमतरी, 10 जुलाई 2028। महानदी परियोजना (एम.आर.पी. कॉम्प्लेक्स) अंतर्गत गंगरेल (रविशंकर सागर), मुरूमसिल्ली,…

    Read more

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध