Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

– कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*

 

*- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75 प्रतिशत प्रगति के दिए निर्देश*

 

*- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी ली जानकारी*

 

राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, स्वामित्व योजना सहित अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी हल्का में नक्शा बटांकन की 54 प्रतिशत प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा आगामी एक सप्ताह में नक्शा बटांकन की प्रगति 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामांतरण एवं बटवारा प्रकरणों का अभियान चलाकर शीघ्र निराकरण करने के साथ ही किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने कहा। स्वामित्व योजना के तहत लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर -*

 

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सुंदरा के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत स्तर पर ग्रामीणों के बीच शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बिजली बिल में बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है। ग्रामीणों को योजना के लाभों की जानकारी देने के लिए चौपाल आयोजित कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीयन कराकर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

 

*प्रधानमंत्री आवास के अपूर्ण एवं अप्रारंभ कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश -*

 

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की। ग्राम सुंदरा में योजना के तहत स्वीकृत 48 आवासों में से 32 आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने शेष अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

*राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई -*

 

कलेक्टर द्वारा जनसामान्य से जुड़े राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए लगातार तहसीलों एवं पटवारी कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम सुंदरा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों एवं किसानों से जुड़े राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोई भी किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को पंजीयन कार्य की सतत निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत किसानों को पोर्टल से जोडऩे के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय