Ro no D15139/23

डुबान प्रभावित उरपुटी आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

नन्हे बच्चों के बीच बिताया समय, व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

धमतरी, 3 अप्रैल 2026। जिले के डुबान प्रभावित ग्राम उरपुटी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का गहन अवलोकन करते हुए बच्चों को दी जा रही प्रारंभिक शिक्षा, पूरक पोषण आहार, नाश्ता तथा खेल-आधारित शिक्षण पद्धति की गुणवत्ता का जायजा लिया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पीयूष तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद वर्षा रानी सहित संबंधित अधिकारी उनके साथ थे ।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं अभिलेखों के संधारण की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। उन्होंने प्री-स्कूल गतिविधियों के तहत उपलब्ध शिक्षण सामग्री, खिलौनों की उपयोगिता तथा बच्चों की सहभागिता का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने उनके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड, नियमित वजन मापन एवं पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कुपोषण मुक्त अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बच्चों को व्यक्तिगत पानी की बोतल रखने के लिए प्रेरित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों ने कलेक्टर का स्वागत छत्तीसगढ़ का राजगीत “आरपा पैरी के धार” प्रस्तुत कर किया, जिसकी कलेक्टर ने सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उनसे फलों, रंगों एवं जानवरों के नाम पूछे, जिसका बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ उत्तर दिया।

कलेक्टर  मिश्रा ने बच्चों को खिलौने एवं मिठाइयां वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि डुबान प्रभावित क्षेत्रों में भी इस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना सराहनीय है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास किए जाएं, ताकि भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त पीढ़ी का निर्माण सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      *उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प* रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

      रायपुर, 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!