Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा का किया औचक निरीक्षण निर्माण कार्य में देरी पर असंतोष, सीजीएमएससी को शीघ्र प्रगति के निर्देश

कलेक्टर   अजीत वसंत  द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट सहित अन्य भवनों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर असंतोष व्यक्त किया तथा निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी को कार्य में तत्काल प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही यहां ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को शीघ्र फंक्शनल किया जाए। इसके लिए ऑपरेशन थियेटर में आवश्यक उपकरणों की मांग राज्य कार्यालय को शीघ्र प्रेषित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए।
कलेक्टर   वसंत ने दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा कहा कि मरीजों को समय पर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध हों। उन्होंने संस्थागत प्रसव में महिलाओं को प्रदान किए जाने वाली 1400 रुपए की सहायता राशि समय पर दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सम्बन्धितों पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मरीजों को प्रदाय किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मरीजों को निर्धारित मीनू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए।
इसके अतिरिक्त रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बड़ा दामली क्षेत्र में मानव संसाधन की कमी की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर आवश्यक पदों की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा शेष पदों की मांग राज्य कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक