Ro no D15139/23

कलेक्टर ने डोंगरगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

– राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अभिलेखों के संधारण एवं आमजन सुविधाओं पर दिया विशेष जोर*

 

राजनांदगांव 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज तहसील कार्यालय डोंगरगांव का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, राजस्व प्रकरणों एवं नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने तहसील कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम बाकल निवासी श्री तोरण खूंटे वर्ष 2000 से वर्ष 2024 तक के बी-1 नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन करने पहुंचे थे। कलेक्टर ने उनके आवेदन पर संज्ञान लेते हुए नियत अवधि में दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम आलीखुंटा के बुजुर्ग ग्रामीण श्री बल्दु राम पिता मेहतर सीमांकन नहीं होने की समस्या लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। उनकी समस्या सुनकर तत्काल आवेदन लिखवाकर सीमांकन का प्रकरण दर्ज कराया गया। ग्राम पैरी निवासी श्री छन्नू लाल साहू पिता दीनालाल जन्म प्रमाण पत्र संबंधी कार्य से तहसील कार्यालय आए थे। कलेक्टर ने उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन राजस्व प्रकरणों की अपील अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनसे संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों को नियमानुसार रिकॉर्ड रूम में जमा कराया जाए, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण एवं संरक्षण सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने चालक श्री अनिल कुमार के वेतन भुगतान संबंधी प्रकरण को स्वयं ई-कोष पोर्टल में प्रोसेस कर त्वरित कार्य निष्पादन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने पूर्व में निराकृत राजस्व प्रकरणों के आदेशों का अवलोकन कर उनकी समीक्षा की तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी मामलों में नियमानुसार एवं विधिसम्मत आदेश पारित किए गए हो। साथ ही लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए आगामी पेशी तिथियां न्यूनतम अंतराल पर निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो सके और आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक शाखा एवं कक्ष के बाहर स्पष्ट सूचना एवं साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को यह आसानी से जानकारी मिल सके कि किस प्रकार का कार्य किस कक्ष में संपादित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकेगा तथा कार्यालयीन कार्यों में और अधिक सुगमता आएगी। उन्होंने तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजनों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके आवेदनों एवं समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

    *रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ ने 50 बहनों को दिया आत्मनिर्भरता का उपहार, सौंपे ई-रिक्शा*   *बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने साड़ी और मिठाई भेंट कर…

    Read more

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी*   *‘विष्णु भैया’ ने बहनों के बीच केरसई को…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक