Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शासकीय मुद्रणालय का किया औचक निरीक्षण

*- किसान किताब को शीघ्रता से भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज शासकीय मुद्रणालय राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मुद्रणालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा उपलब्ध संसाधनों एवं कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुद्रणालय में मुद्रण कार्य हेतु उपयोगी मशीनों एवं सामग्री को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मशीनों का समुचित रख-रखाव एवं कार्यस्थल की सुव्यवस्था से कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और मुद्रण कार्य समयबद्ध रूप से संपन्न किया जा सकेगा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग से संबंधित किसान किताबों के मुद्रण एवं उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के जरूरतमंद किसानों को समय पर किसान किताब की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किसान किताबों को शीघ्रता से भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री नकुल धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 40 —————–

  • Related Posts

    हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक

      रायपुर. 1 अप्रैल 2026. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुषों की हॉकी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच…

    Read more

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…