Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नायब तहसीलदार कार्यालय तुमड़ीबोड़ का किया औचक निरीक्षण

*- राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश*

*- दूरभाष पर बात कर पटवारियों को आदेश पारित होने के एक दिवस के भीतर राजस्व अभिलेखों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण करने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 09 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज नायब तहसीलदार कार्यालय तुमड़ीबोड़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील में दर्ज सभी राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए। कलेक्टर श्री यादव ने पूर्व में आदेश पारित प्रकरणों का अवलोकन किया तथा ई-कोर्ट एवं भुइयां पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पटवारी को दूरभाष के माध्यम से आदेश पारित होने के एक दिवस के भीतर राजस्व अभिलेखों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नायब तहसीलदार को सभी पटवारियों से समय पर पटवारी प्रतिवेदन प्राप्त कर प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील क्षेत्र में दर्ज सभी समय-सीमा बाह्य सीमांकन प्रकरणों का निराकरण आगामी दो दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार उपस्थित थे।
क्रमांक 27 —————–

  • Related Posts

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक एचपीवी संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के लाभों की दी गई जानकारी

      अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई गई

    अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6 वीं में प्रवेश…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस